

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र में दादी प्रकाशमणि की पुण्यस्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. जिसमे 30 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराकर 25 लोगो ने रक्तदान किया है.
“रक्तदान महादान” दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि और विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र अशोक कॉलोनी में मेडिकल कॉलेज के रक्त केंद्र विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य मानव सेवा एवं विश्व बंधुत्व की भावना को साकार करना है.जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना इस शिविर का उद्देश्य रहा, इस शिविर का शिविर सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. रीमा दीदी और उनकी सहयोगी बहनों द्वारा स्वयं रक्तदान किया गया तथा इस संस्था से जुड़े अनुयाइयों ने जागरूकता के साथ रक्तदान किया।इस शिविर में कुल 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमे से 25 लोग ही रक्तदान कर सके।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से डॉ.परीक्षित सिंह एवं डॉ.प्रदीप सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। रक्त केंद्र की टीम में टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य,कपिल और अमित कुमार ने विशेष सहयोग दिया।ब्राह्मकुमारीज क़ी तरफ से बी.के.रीमा दीदी ने कहा,कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है।इस रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का ढेर सारा आभार व्यक्त किया,इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे,
9410895775


Leave a comment