


पीलीभीत में चीनी क़ी मिठास कम ना हो.इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है.डीएम की अध्यक्षता में चीनी मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर डीएम क़ी अध्यक्षता में गांधी सभागार में बैठक हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी,जिला खाद्य विपणन अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी,डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्य कर अधिकारी,जिले क़ी चीनी मिलो के GM ,मण्डी सचिव,AMO/ARO, MI/SI और चीनी डीलर,स्टाकिस्ट भी मौजूद रहे, आपको बता दें कि इस बैठक में भारत सरकार द्वारा एडवांइजरी के अनुसार कोई चीनी डीलर 30 दिन क़ी अवधि तक ही स्टॉक भण्डारण करेगा,एक समय में 400 टन से अधिक का स्टॉक नहीं रखेगा,जो स्टॉकीस्ट 10 मीट्रिक टन चीनी एक महीने में खपत करते हैं,वो 15 दिन का स्टॉक ही रखेंगे जैसे लागू नियमो पर चर्चा हुई, पीलीभीत क़ी मुख्यतः 4 चीनी मिलो का पेराई सत्र 2025-2026 के उत्पादन क्षमता -शहर का ललितहरी चीनी मिल 187526 मीट्रिक टन,पूरनपुर दीं किसान सहकारी चीनी मिल 159551 मीट्रिक टन,बीसलपुर दीं किसान सहकारी चीनी मिल 24293 मीट्रिक टन तथा बरखेड़ा बजाज हिंदुस्थान 38088 मीट्रिक टन यानि कुल उत्पादन 265858 मीट्रिक टन रहा,हालांकि जनपद में चीनी क़ी खपत सामान्य है.मगर किसी भी तरह क़ी होल्डिंग और कालाबाजारी ना हो.इसको लेकर डीएम ने टीम गठित कर तहसीलवार हर शुक्रवार को जाँच के लिए अधिकारी नामित किया है.पीलीभीत के सदर तहसील,अमरिया तहसील,पूरनपुर तहसील,बीसलपुर तहसील,कलीनगर तहसील से सम्बंधित क्षेत्रीय विपणन आधिकारी,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा मंडी सचिव को हर सप्ताह शुक्रवर को चीनी डीलर और स्टॉकीस्ट के भण्डारण का निरीक्षण करेंगे और डिप्टी आरएमओ को जाँच रिपोर्ट सौपेंगे,प्रशासन क़ी इस तैयारी से कालाबाजारी करने वालों और चीनी माफियाओ में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment