

पीलीभीत में झोला छाप डॉक्टर का कहर,गलत ईलाज से व्यापारी को गँवानी पड़ी आंख क़ी रौशनी, न्याय के लिए दर दर भटकता व्यापारी पंहुचा डीएम कार्यालय,
जनपद में झोला छाप डॉक्टर क़ी बड़ी लापरवाही देखने को मिली है.पीड़ित सहरोज पुत्र फारूख हुसैन निवासी वार्ड नं0 7 कस्बा कलीनगर थाना माधौटांडा अब न्याय के लिए दर दर भटकने पर मजबूर है.पीड़ित कलीनगर नगर पंचायत में कपड़े की दुकान चलाता है,पीड़ित क़ी मानें तो बीते 7अगस्त को बाइक चलाकर किसी काम से अपने मौसा इरशाद के घर गया था,इस बीच उस की आंख मे कुछ पड़ जाने के कारण ग्राम भगवन्तापुर थाना पूरनपुर में स्थित झोला छाप डॉ० महेन्द्र यादव पुत्र बाबूराम यादव को आंख दिखाई,आरोप है कि डॉ ने एक्सपायर दवाई आंख में डाल दी जिससे इस की आंख मे दर्द होने लगा और धुधला दिखाई देने लगा। धीरे धीरे आंख से दिखना भी बंद हो गया, 12अगस्त को जब दोबारा उस डॉक्टर को दिखाने पंहुचा तो उसने फिर से आंख में कोई ड्राप डाल दी,डॉक्टर ने प्रार्थी को 3 ड्राप दिये,जिसमे से दो ड्राप एक्सपायर थे,जब पीड़ित ने इसकी शिकायत डॉक्टर से क़ी तो वो आगबबूला हो गया, डॉक्टर ने धमकी देते हुए बोला कि मैने तुम्हारा इलाज किया अब तुम जो कर पाओ कर लेना,आरोप है कि डॉक्टर ने पीड़ित को गन्दी गन्दी गालियां भी दी,उसके बाद बीते 19अगस्त को अपनी आंख जिला अस्पताल में दिखाया तो चिकित्स्कों ने बोला कि तुम्हारी आंख की पुतली खराब हो गयी है.अब ऑपरेशन में लाखो का खर्चा आयेगा।पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस और डीएम कार्यालय पहुंचकर क़ी है.अब देखना ये है कि पीड़ित को न्याय के लिए कब तक कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ेंगे.

Leave a comment