


पीलीभीत में खुला मां पूर्णागिरि मॉडल प्रेरणा कैंटीन,डीएम, एसपी, सीडीओ और पालिका अध्यक्ष क़ी मौजूदगी में शुभारंभ,
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परिसर में मां पूर्णागिरि मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया,माँ पूर्णागिरी मॉडल प्रेरणा कैंटीन का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया,इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल,जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह,पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र,मुख्य विकास अधिकारी, वन्दना सिंह, उपायुक्त (स्वतः रोजगार),संजय कुमार,जिला विकास अधिकारी,पवन कुमार सिंह परियोजना निदेशक,राजीव तिवारी जिला पूर्ति अधिकारी,युगल किशोर संगुडी जिला कार्यक्रम अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी मरौरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, एनआरएलएम कार्मिक सहित तमाम लोगो उपस्थित रहे। माॅडल प्रेरणा कैंटीन तुलसी प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति संचालन करेगी,ब्लॉक मरौरी के अंतर्गत गठित 6 महिला सदस्यीय एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन (एओपी) द्वारा किया जा रहा है।इस कैन्टीन में नाश्ता,भोजन और लस्सी,कोल्ड ड्रिंक आदि की उपलब्धता रहेगी,इस कार्यक्रम में मौजूद डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने का काम कर रही है. तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से कैंटीन का संचालन सौंपा गया है।

Leave a comment