

पीलीभीत में श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और सुरक्षा और सहयता व्यवस्था का जायजा लिया,
दरअसल श्रावण माह के चौथे सोमवार को कांवडड़ियों और भक्तो को मंदिर या शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक करना होता है. एसपी सुकीर्ति माधव *गौरीशंकर मंदिर* पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके बाद थाना जहानाबाद की *चौकी शाही, कांवड़ सहायता/मिशन शक्ति केन्द्र, टाइगर तिराहा* सहित कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग,बैरिकेडिंग,पार्किंग स्थल,कंट्रोल प्वाइंट,सीसीटीवी कैमरे,यातायात व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल,चिकित्सा सहायता,आपातकालीन सेवाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य विभागों क़ी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Leave a comment