

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दलित किशोरी के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्यवाही की है.बीते 25 अगस्त को थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 106/2026 धारा 127(4), 65 (1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो अधि० व 3 (2) (V) SC/ST Act में वांछित गुरपेज सिंह उर्फ गुरमेज सिंह निवासी ग्राम पिपरा मुजप्ता को अरेस्ट कर लिया है. इसको पुलिस ने कुरैया हाल्ट से गिरफ्तार किया, दरअसल 22.08.2026 को थाना सेहरामऊ उत्तरी निवासी वादी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गुरपेज सिंह उर्फ गुरमेज सिंह के द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में शिकायत क़ी थी,तहरीर के आधार पर 106/2026 धारा 127 (4), 65 (1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो अधि० व 3(2) (V) SC/ST Act केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

Leave a comment