
पीलीभीत में कीटनाशक दवा के छिड़काव करने गए किसान क़ी दम घुटने से मौत,परिजनों में कोहराम, पीलीभीत के थाना जहानाबाद इलाके के कल्याणपुर खास निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र चेतराम उम्र करीब 30 वर्ष क़ी दम घुटने से मौत हो गई.दरअसल किसान बीते 22अगस्त को अपने खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने के लिए गया हुआ था,छिड़काव करते समय वीरेंद्र को चक्कर आ गया और उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी, परिजनों ने पीलीभीत शहर में स्थित एस.एस. हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया,जिसका ईलाज के दौरान मौत हो गई.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वही इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Leave a comment