

सुकीर्ति माधव (पुलिस अधीक्षक) पीलीभीत 👆
पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर का किया हाफ एनकाउंटर,मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र का है. जहाँ चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों के नाक में दम कर रखा था,तलाशी के दौरान फायरिंग में पुलिस ने 1 शातिर चोर को धर दबोचा,
थाना न्यूरिया क्षेत्र का रहने वाला आरोपी चोर ने चोरी की कई घटनाओ को अंजाम दिया,कई मुकद्दमो में वांछित चल रहे उत्तराखंड निवासी रमन मौके से फरार हो गया,जिसकी पुलिस टीम क़ी तलाशी जारी है.ये चोर गैंग ज्वैलरी शॉप,घरों और वाहन चोरी के 3 बड़े मामलों में संलिप्त है.इन आरोपीयों के पास से करीब 2 किलो सोने-चांदी के आभूषण,चोरी की बाइक और अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर ये टीम गठित क़ी गई थी, जिसमे न्यूरिया पुलिस और एसओजी,सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद इस शातिर चोर को पकड़ा है.
मुठभेड़ के बाद हाफ एनकाउंटर में घायल.. 👆

Leave a comment