सावधान😳 दुकानदार जरूर रखें सिगरेट और पान मसाला,”गगन”ना देने पर ग्राहक ने दुकानदार को मारी गोली,

सिगरेट ना देने पर मर्डर के बाद अब गुटका पान मसाले क़ी बारी,विवाद के बाद दुकानदार को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती,

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के भसूंड़ा चौराहे पर गन शॉट का मामला सामने आया है. मामला मंगलवार के सुबह का है.जब गुटका न देने पर ग्राहक ने दुकानदार को गोली मार दी।लहूलुहान दुकानदार श्यामा चरण गंभीर को ईलाज के लिए बीसलपुर CHC में भर्ती कराया, मगर हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आपको बता दें कि भसूंड़ा ग्राम पंचायत में पीड़ित श्यामाचरण अपनी दुकान चलता था,सुबह के 8 बजे पड़ोसी गांव चौसरा का आरोपी युवक बैलगाडी निकाल रहा था,रास्ते में श्यामाचरण से ‘गगन’ गुटका पान मसाला मांगा।दुकानदार में पान मसाला ना होने पर आरोपी युवक आगबबूला हो गया और मामूली कहासुनी के बाद युवक ने देशी तमंचे से दुकानदार श्यामाचरण पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया, इधर गोली लगने के बाद श्यामाचरण घायल हो गया,गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोगो मौके पर पहुंचे,सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने घायल दुकानदार को बीसलपुर CHC में भर्ती कराया, जहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,

इस मामले में थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया,कि प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है,जबकि गुटका न मिलने का विवाद तत्कालिक कारण बना होगा। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताते चले कि 18 अगस्त को बरखेड़ा थाना इलाके में बीते दिनों पूर्व एक दुकानदार द्वारा सिगरेट ना देने पर एक युवक ने दुकानदार पर बेलचे से वार कर के हत्या कर दी थी,पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो युवक और उनके पिता सहित 3 लोगो के खिलाफ मुक़ददमा दर्ज कर जेल भेज़ दिया,

Leave a comment