पीलीभीत DPRO रोहित भारती ने कछुआ तस्कर दोनों भाइयो को किया सस्पेंड,नौकरी क़ी आड़ में दोनों भाई करते थे कछुआ क़ी तस्करी,पीलीभीत पंचायतीराज राज विभाग के दो सफाईकर्मी सुनगढ़ी थाना निवासी मो.हनीफ और मो.सलीम एवं वीरेंद्र कुल तीन को बरखेड़ा पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया. टाइगर रिजर्व क़ी धरती पीलीभीत में वन्यजीवो क़ी तस्करी का खेल जारी है.ये देखने को तब मिला जब बरखेड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इनको तस्करी के दो कछुओ के साथ अरेस्ट किया,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत इन कछुआ तस्करो पर कार्यवाही हुई और इनको न्यायपालिका ने दोषी मानते हुए जेल भी भेज दिया,इधर पंचायती राज विभाग ने भी दोनों सफाईकर्मियों को सस्पेंड क़ी कार्यवाही कर दी है आपको बता दें कि बीते 21अगस्त को पीलीभीत पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव कछुए सहित 3 तस्कर अरेस्ट करके जेल भेज दिया था,पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अभियान में थाना बरखेड़ा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर चौकी जिरौनिया क्षेत्र में ये दो कछुए के साथ 3 तस्करो को गिरफ्तार किया था.पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 317/2026 धारा- 9/51 वन्य जीव सरक्षण अधिनियम 1972 बनाम वीरेन्द्र और मो सलीम,मो हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर इनक़ी गिरफ़्तारी हुई,तो दूसरी ओर पंचायतीराज विभाग ने इन कछुआ तस्करो संविदा (सफाईकर्मियों)को सस्पेंड कर दिया है, ये सफाईकर्मी क्या नौकरी के आड़ में पहले भी तस्करी को अंजाम देते थे,इन दोनों के पास अकूत संपत्ति आखिर आई कहाँ से.क्या इस बात क़ी जानकारी विभाग को पूर्व से थी,…?ये बड़ा सवाल है.

Leave a comment