
“कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति” यानि इसका अर्थ ये है,कि पुत्र बुरा या कपूत हो सकता है,लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती है.इसका सीधा उदाहरण पीलीभीत में देखने को मिला जब सगे बेटे ने माँ क़ी गला दबाकर हत्या कर दिया,घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का है.जहाँ ग्राम नसरुल्लापुर में महिला के सगे बेटे ने उसक़ी गला दबाकर हत्या कर दी है.सूचना के बाद बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतका का नाम सुनीता देवी बताया जा रहा है.जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष है,ये ग्राम नसरुल्लापुर,थाना बीसलपुर क़ी रहने वाली थी,दरअसल विकास गंगवार ने अपनी 3 बीघा जमीन बेचीं थी,मां ने कई बार ज़मीन बेचने के बाद मिले पैसे क़ी मांग क़ी,पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा विकास गंगवार ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी,हत्यारोपी विकास गंगवार उम्र करीब 20 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है,जिससे पूछताछ जारी है.इस तरह क़ी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment