


सांसद और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत आये और गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण किया,
पीलीभीत के सांसद और राज्यमंत्री,वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी,भारत सरकार जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर आकर गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का निरीक्षण किया है.निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य समापन को लेकर जानकारी ली,।निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने के लिए जितिन प्रसाद ने निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किये जाने के लिए निर्देशित किया,जितिन प्रसाद ने कहा कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण से जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,ADM वित्त/राजस्व प्रसून द्विवेदी,सिटी मजिस्ट्रेट PL मौर्य,संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a comment