जिला पंचायत में दो फर्म अगले आदेश तक कर दिए गए प्रतिबंधित,कर्मचारी से उलझोगे तो यही होगा अंजाम,

जिला पंचायत में ब्लैक लिस्टेड हुई 2 फर्म,अभद्रता के साथ धमकी करना ठेकेदारों को पड़ा महँगा,

पीलीभीत में पेमेंट को लेकर ठेकेदारों को कर्मचारियों से उलझना पड़ा भारी,जिला पंचायत में टेंडर को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने दो सक्रिय फर्म को निष्क्रिय कर दिया गया,जिला पंचायत अध्यक्ष क़ी संस्तुति के बाद 2 फर्म को अगले आदेश तक काम करने पर रोक लगा दी गई है. दरअसल जिला पंचायत में वर्षो से निर्माण कार्य में भूमिका निभा रही मै.G.V.कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स एवं मै.जीशान कांट्रेक्टर एंड सप्लायर के संचालक पेमेंट को लेकर कर्मचारियों से विवाद कर बैठे और जिले में किसी अन्य को काम न कर पाने की धमकी दे दी।इस मामले में गंभीर जिला पंचायतअध्यक्ष की संस्तुति के बाद इन 2 फर्मों पर बड़ी कार्यवाही हुई है।अध्यक्ष के संस्तुति के बाद जिला पंचायत AMA ने इन 2 फर्म को अगले आदेश तक इस विभाग में किसी भी निविदा में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे,बड़ी बात ये है और भी कई ऐसी फर्म है जिन पर बड़ी कार्यवाही क़ी जा सकती है.

Leave a comment