
मरोरी ब्लॉक के पिपरिया अगरू स्थित प्राथमिक विद्यालय को इनोवेटिव बनाने के लिए सैयदा ने रंगोली बनाने से लेकर अपनी सैलरी से प्रोजेक्टर,लैपटॉप क़ी व्यवस्था क़ी साथ हीं ग्रामीणो से सामूहिक मदद से फर्नीचर और लाइब्रेरी बनवा ली.
पीलीभीत में मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित पिपरिया अगरू प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाअध्यापिका सैयदा को अब राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, शासन के इस फैसले से बेसिक शिक्षा विभाग में ख़ुशी क़ी लहर फ़ैल गई है.लोग सैयदा को बधाइयां दे रहे है.हालांकि इस पुरस्कार क़ी लाइन में जिले के कई शिक्षक लगे रहे,मगर मानकनुरूप सैयदा को शासन की ओर से पात्र माना गया, आपको बता दें कि प्रधानाध्यापिका सैयदा ने 15-11-2008 को ब्लॉक अमरिया में विद्यालय में जॉइनिंग क़ी थी और अपनी मेहनत और जिम्मेदारी,बेहतर शिक्षण,सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ स्कूली बच्चों को हाइटेक शिक्षा प्रदान करने मे सक्रिय भूमिका निभाया,वर्ष 2013 में सैयदा का मरौरी ब्लॉक के पिपरिया के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया में ट्रांसफर हो गया, इसके बाद विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर प्रमोशन ले लिया,प्रधानाध्यापक बनने के बाद सैयदा ने विद्यालय को हाइटेक बनाने का इरादा बना लिया,अपने सैलरी से प्रोजेक्टर,लैपटॉप क़ी व्यवस्था तो किया ही साथ हीं ग्रामीणो क़ी मदद से बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी और बेंच क़ी की व्यवस्था भी मुहैया करवाया, बच्चों के लिए लाइब्रेरी क़ी व्यवस्था कराई, जिसमे अब लगभग 200 किताबें मौजूद है. प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू का भवन वर्ष 1978 में स्थापित हुआ,जोकि अब जर्जर हो चूका है.बावजूद सैयदा ने सरकारी योजना कायाकल्प,कंपोजिट ग्रांट एवं अपनी सैलरी से विद्यालय का रेनोवेशन करवाया,
बताते चले कि यूपी क़ी महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले वर्ष पीलीभीत आयी थी,PTR के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस को सजाने की जिम्मेदारी भी सैयदा और उन की 12 सदस्ययीय टीम को दी गई थी,जिसके बाद सैयदा और रंगोली टीम को बुलाकर राज्यपाल ने सराहा था,


Leave a comment