मामूली कहासूनी के बाद हुई मारपीट,संजय क़ी मौत में शामिल 4 को पुलिस ने भेजा जेल,

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में युवक क़ी हत्या मामले में पुलिस ने 2 महिला और 2 हुवाक सहित 4 लोगो को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया है. जिसमे एक किशोर भी शामिल है.

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में बीते 29 अगस्त को मिली सूचना पर ग्राम सिसैया पहुंची जहाँ के निवासी संजय कुमार की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। पूरा मामला पड़ताल के बाद पता चला कि संजय कुमार और वीरपाल दोनों मजदूरी करते थे,दोनों मजदूरी के पैसों के हिसाब को लेकर शाम को कहासुनी हुई।शाम को संजय वीरपाल के घर गया,जहां दोनों के बीच मारपीट हुई।मारपीट के बाद संजय कुमार अपने घर वापस आकर लेट गया।देर रात उनकी हालत बिगड़ने लगी,परिजन उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण गला दबाने से होना पाया गया,पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संजय कुमार क़ी पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर आरोपी कन्हई लाल,वीरपाल,रोहित कुमार,अंजू देवी और विलासो देवी के खिलाफ मु.अ.सं. 335/2026 धारा 191(2), 115(2), 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया,पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देश पर नामजद 5 में से 4 आरोपी कन्हईलाल,वीरपाल,अंजू देवी उर्फ मंजू रानी,बिलासो उर्फ रामकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।वही इस मामले में नामजद 1 किशोर को किशोर न्याय बोर्ड कोर्ट द्वारा कार्यवाही की गयी।

Leave a comment