राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण,

पीलीभीत डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं दुरुस्त करने के दिए निर्देश,

दरअसल आगामी चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर परिसर में रखें ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया।निरिक्षण में भवन की स्थिति,अग्निशमन उपकरणों,सुरक्षा व्यवस्था,गार्ड रूम तथा CCTV के साथ साथ साफ-सफाई रखने के लिए निर्देश दिये।वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि,राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रतिनिधि,ADM(न्यायिक), बन्दोवस्त चकबन्दी अधिकारी,प्रभारी अधिकारी(EVM),सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य लोगो मौजूद रहे।

Leave a comment