वर्चस्व क़ी लड़ाई में घंटो जाम रहा नेशनल हाइवे,नगर पालिका प्रशासन क़ी लापरवाही झेल रहीं जनता.

आपस में लड़ते सांड 👆

उत्तराखंड को जाने वाली नेशनल हाइवे पर वर्चस्व को लेकर 2 सांडों ने लगाया घंटों जाम,राहगीरो में दहशत, पीलीभीत से उत्तराखंड को जाने वाली नेशनल हाइवे पर नेहरु पार्क के पास दो सांड ने घंटो जाम लगाया,वर्चस्व क़ी इस लड़ाई में राहगीरो में दहशत का माहौल बना रहा,सड़क के बीचों बीच दोनों सांड आपस में भिड़े रहे,तो दूसरी ओर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।लोगो का इस बीच निकलना मुश्किल हो गया,कई वाहन घंटो जाम में फंसे रहे,मौके पर मौजूद लोगों ने सांडों को एक दूसरे से छूड़ाने का प्रयास किया,मगर दोनों सांड लगभग एक घंटे तक लड़ते रहे,नगरपालिका क़ी ये नाकामी लोगो के सामने तमाशबीन बनी रही, आपको बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामप्रधान और ग्रामसचिव क़ी जिम्मेदारी तय क़ी गई थी कि वह आवारा पशुओ को पकड़कर गौशाला भेजे,वही शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत,नगरपालिका में सम्बंधित अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी इस कार्य को करेंगे,मगर आवारा पशुओ पर प्रतिबंध तो दूर,उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है.शहर के बीचोबीच ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में भी आवारा पशुओ क़ी मौजूदगी देखि गई है. जिससे कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.कही ऐसा ना हो जाये कि प्रशासन क़ी इस लापरवाही से किसी छात्र को भारी नुकसान उठाना पड़ जाये,..

Leave a comment