तेज बहाव क़ी चपेट में दर्जनों मवेशीय,डेयरी संचालको ने उस पार निकालने के लिए बेजुबानो को नदी में घुसा दिया.

पीलीभीत की देवहा नदी में फंसी दर्जनों भैंस तेज बहाव में फंसी,ब्रह्मचारी घाट पर लोगो ने वीडियो बनाकर किया वायरल,

पीलीभीत में डेयरी संचालको द्वारा दर्जनों भैंस देवहा नदी में उतार दी गई.डेयरी संचालको पशुपालकों की ये लापरवाही का वीडियो ब्रह्मचारी घाट पर देखी गई.दरअसल डेयरी संचालक नदी के इस पार से उस पार तक ले जाने के लिए दर्जनों गाय और भैंस को पानी में उतार दिया.मगर तेज बहाव होने क़ी वजह से असंतुलित ये बहाव में बहती जा रही थी.स्थानीय लोगो द्वारा पशुओं को बहते देखा,तो घाट पर अफरा-तफरी मच गई.डेयरी संचालको द्वारा इस लापरवाही पर अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं क़ी गई है.

आपको बता दें की उत्तराखंड के नानकमत्ता डैम से देवहा नदी निकलती है और पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से होते हुए पीलीभीत पहुँचती है.यही कारण है ये नदी यहाँ पहुंचते हीं विकराल रुप धारण कर लेती है.

Leave a comment