न्यूरिया के ग्राम भिंडारा गांव में भी तेंदुए क़ी दस्तक,सितारगंज रोड पर दिखा तेंदुआ..

पीलीभीत के उत्तराखंड सीमा पर घूम रहा तेंदुआ अब ग्राम भिंडारा क़ी तरफ देखा गया है,सूचना के अनुसार कल रात ग्राम भिंडारा के सितारगंज रोड पर एक तेंदुआ दिखा जिसके मुंह में एक कुत्ते का बच्चा था, वही कई लोमड़ियों का झुण्ड उसके पीछे पड़ा था,फिलहाल तेंदुआ ने अब तक दो मवेशीय को भी निवाला बना चूका है. मगर विभाग के कानो में जूँ तक नहीं रेंग रहा,शायद विभाग को की बड़े हादसे का इंतजार है.

आपको बता दें की वर्ष 2014 में पीलीभीत को प्रभाग से टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया,जोकि उत्तराखंड, नेपाल, लखीमपुर. शाहजहांपुर से सटा हुआ है.वन्यजीव जंगल से निकालकर सामाजिक वानिकी में विचरण कर रहा है.जो की वन विभाग के लिये बड़ी चुनौती है…

पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीरता से लिया है.वही पत्र संख्या 1315 द्वारा जारी करते हुए वन विभाग को आदेशित किया है की वह जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण करें.जिसके बाद हरकत में आते ही पीलीभीत के सामाजिक वानिकी डीएफओ ने लेपर्ड ट्रैपिंग कैच निम्न स्थानों पर लगाया है, जोकि विभाग द्वारा जारी लिस्ट जारी है.

Leave a comment