शमशान भूमि तक शव को खेत से ले जा रहे ग्रामीण..ये कैसी व्यवस्था..

विकास कार्य के दावों क़ी पोल खोलती इस वीडियो को देखकर रूह कांप जाएगी,जी हाँ ये अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के भौना ग्राम का हुसैन नगर है, जहाँ शमशान भूमि जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है.इस वजह से ग्रामीणो को शव खेत से होकर ले जाना पड़ता है.एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जिसमे शव को धान के खेत से होकर ले जाना पड़ रहा रहा है.जबकि राजस्व और विकास विभाग विकास कार्य कराने को लेकर दम भरता है.आखिर ये अधिकारियो के कलम से वंचित कैसे रह गया या भू माफियाओ ने रास्ते को खेत में तब्दील कर दिया,अब दोनों मामलो में सही कोंन है, ये देखने वाली बात है.

Leave a comment