P.T.R. से निकलकर रिहायाशी इलाके में जा पंहुचा भालू,वन विभाग की बढ़ी टेंशन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक भालू निकलकर सामाजिक वानिकी में विचरण कर रहा है.एक ग्रामीण द्वारा जारी वीडियो में भालू गांव में आम के बाग़ में घूम रहा है.जिसका उसने छुपकर मोबाईल से कवर किया,हालांकि वन्यजीवो के जंगल से बाहर निकलना कोई नई बात नहीं है,मगर इन दिनों वन्यजीव जंगल से निकालकर बाहर देखने को मिल जाते है.

पूरा मामला माला रेंज से सटे हुए गजरौला थाना इलाके के सहराई गांव का है.बताया जा रहा है की ग्रामपंचायत भवन के सामने आम के बाग़ में भालू देखा गया.भालू के जंगल से बाहर आने का बड़ा कारण है की नेपाल से आने वाले हाथियों के झुण्ड द्वारा किनारे पर लगे फेंसिंग वायर का टूटना है.जिसके बाद इलेक्ट्रीक फेंसिंग डिस्कनेक्ट हो जाता है.इससे ना की भालू,बाघ और तेंदुए भी बाहर आ सकते है. फिलहाल वन विभाग क़ी टीम उस पर लगातार निगरानी रख रही है.

Leave a comment