जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप अग्रवाल ने लखनऊ में दिखाया वर्चस्व..

पीलीभीत के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में एकता का संदेश लेकर तमाम व्यापारी लखनऊ पहुचे,लखनऊ में संदीप बंसल व्यापारी कुंभ बना ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, पीलीभीत के सैकड़ों व्यापारियों ने भरी हुंकार,

दरअसल लखनऊ संदीप बंसल जी के नेतृत्व में आयोजित विशाल व्यापारी कुंभ में उत्तर प्रदेश सहित देश के कई प्रांतों से बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि संदीप बंसल जी आज देशभर के व्यापारी समाज की मजबूत आवाज और अगुवाकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं,व्यापारी कुंभ में उमड़ा व्यापारियों का विशाल जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि व्यापारी समाज अपने अधिकारों, सम्मान और हितों के लिए एकजुट है।संदीप बंसल जी के 33 वर्षों के लंबे अनुभव,संघर्ष और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण का लाभ पूरे व्यापारी समाज को मिलना चाहिए।उनके अनुभव और नेतृत्व से व्यापारी समाज को नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त हो सकती है,भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के पंडाल में आयोजित व्यापारी कुंभ में पीलीभीत जिले की भी जोरदार उपस्थिति रही। जिला पीलीभीत से सैकड़ों व्यापारी जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे और व्यापारी एकता का संदेश दिया,इस अवसर पर पूरनपुर,बीसलपुर,अमरिया,पीलीभीत और मझोला की व्यापारिक इकाइयों के पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता क़ी,

Leave a comment