बरसात के दौरान मोटर के पास कर रहा था साफ-सफाई.करंट लगने से ग्रामीण की हुई मौत,

पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र में करंट लगने से ग्रामीण क़ी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

बरसात के मौसम में करंट से हादसे आम बात है.वही थाना माधोटांडा इलाके के गभिया सहराई गांव में एक ग्रामीण क़ी करंट लगने से मौत हो गई है.घर के पास विद्युत संचलित मोटर के पास सफाई कर रहे ग्रामीण की अचानक करंट लगने से मौत हो गई है.घटना शाम लगभग 4 बजे क़ी है.जब बरसात होते वक्त सदानंद हीरा अपने घर के सामने लगे पानी के मोटर के आसपास खर पतवार की सफाई कर रहे थे।इस दौरान हाथ में पकडे दराती बिजली के खुले तार से लग गई,तार में दौड़ रहे करंट क़ी चपेट में आने से सदानंद को जोरदार करंट लगा और वह बेहोश हो गया,आनन-फानन में परिजन उसे लेकर गोभिया सहराई के स्वास्थ्य केंद्र पहुचे,जहां हालत गंभीर होने क़ी वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया,सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

Leave a comment