मंडी परिसर में सफाई को लेकर लापरवाह ठेकेदार का रुका मासिक बिल,ठेका भी हो सकता है निरस्त.

मंडी सचिव 👆

अब अगर नवीन मंडी स्थल परिसर में गंदगी क़ी सफाई समय पर नहीं गई,तो हो जाएगी मुश्किल,सफाई ना करने वाले ठेकेदार(फर्म)का निरस्त हो सकता है ठेका,

जी हाँ मामला तहसील पीलीभीत सदर क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल का है.जहाँ रविशंकर पुत्र जीआर गंगवार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है,हुई शिकायत (संख्या 92615100031963) दर्ज दिनांक 21.07.2026 के माध्यम से कृषि उत्पादन मण्डी समिति के अन्दर बनी हुई नालियों में कुछ समय से अधिक गन्दगी हो गयी है,जिससे नाली का पानी ओवर फ्लो हो रहा है,शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पूर्व में भी क़ी थी. मगर इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया.इस पर मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किया है,कि जल्द से जल्द मण्डी परिसर,नाले-नालियों की सफाई कराया जाना चाहिए,यही नहीं नाले-नालियों की सफाई हो जाने तक ठेकेदार का सफाई मासिक बिल भुगतान पर रोक लगा दी गई है. साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का कॉन्ट्रेक्ट भी हो सकता है निरस्त,

Leave a comment