मजदूरी करने जा रहे थे हरियाणा,कार सवार 5 लोगो क़ी दुर्घटना में मौत,

पीलीभीत से हरियाणा जा रही ईको कार ट्रक से भिड़ी,कार में मौजूद 5 लोगो की मौत,6 इलाके में हड़कंप,

पीलीभीत के ब्लॉक बरखेड़ा में स्थित बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा गांव में हरियाणा जा रहे 5 लोगो क़ी मौत हो गई है, ये लोग मजदूरी करने के लिए जा रहे थे हरियाणा,मामला थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा का है.जहाँ रात 8 बजे एक ईको कार चालक सहित 11 लोग सवार होकर हरियाणा जा रहे थे,इस बीच केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है।इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग क़ी हालत गंभीर हैं।मृतकों में सुशील कुमार 19 साल,अग्रवाल 30 साल,नेवाराम 45 साल,रामनरेश 35 साल,मोहम्मद आरिफ 30 साल शामिल है.दुर्घटना में मृतको के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर वापस घर के लिए निकल गए है, वही पीलीभीत पुलिस टीम गांव पहुंच कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है.

मृतक परिजनों से मिलने पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव.. 👇

Leave a comment