दो दिन से लापता युवक का पानी में तैरता मिला शव..

पीलीभीत के खारजा नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी,मामले क़ी जाँच में जुटी पुलिस,

थाना गजरौला इलाके के ग्राम मुड़ैला निवासी युवक का शव एक नाले में मिला है.ये युवक 2 दिन से लापता चल रहा था,तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही में भी जुट गई थी.मगर आज सुबह उसका शव तैरता मिला है.जानकारी के अनुसार इसका नाम ठाकुरदास बताया जा रहा है.शव नाले में दिखने के बाद सूचना पुलिस को मिली,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताते चले कि इस पूरे मामले में ठाकुरदास क़ी हत्या या आत्महत्या क़ी है. मगर पुलिस दोनों मामले क़ी छान बीन में जुट गई है.

Leave a comment