

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तैयारियाँ दुरुस्त,प्राचार्य ने लक्षण भी बताये..
इन्फ्लुएंजा-H1N1 फ़्लू को देखते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में तैयारियाँ की जा चुकी हैं।अस्पताल में मरीजों की जांच,ईलाज और काउंसलिंग के लिए हेल्प डेस्क,जांच सुविधा,दवाइयां तथा वैक्सीन्स की व्यवस्था सुचारु है। व्यवस्थाओ में विभाग क़ी तरफ से जरूरत पड़ने पर मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट भी कर सकते है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाये दुरुस्त है. इसकी समीक्षा और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
*लक्षण पर ध्यान दें.* –चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने आमजन से अपील की है,कि अगर किसीसे को बुखार,खांसी या फिर गले में खराश हो या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें..

Leave a comment