विलुप्त प्रजाति गिद्ध क़ी कहानी और पौधारोपण..

अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस और शिक्षक दिवस पर वन विभाग ने कार्यक्रमों का आयोजन किया,इसमें पीलीभीत रेंज के ललौरीखेड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापकों,वन विभाग एवं स्कूल के छात्र-छात्रायें मौजूद रहे,शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम” के अंतर्गत अमरूद के पौधे लगाए गए,राजकीय इण्टर कालेज अमरिया,नेहरू इण्टर कालेज गुलड़िया भिण्डारा मझोला,राजकीय आयुर्वेदिक कालेज पीलीभीत में पौधारोपण किया गया, इस पौधा रोपण में निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग प्रतापगढ़,वन्यजीव व जैव विविधता संरक्षण समिति,आयुर्वेदिक कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं विधार्थीगण उपस्थित रहे,’अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस’ के अवसर पर एक बृहद गोष्ठी का आयोजन हुआ।

पीलीभीत के साथ साथ बीसलपुर रेंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर भगवान दास गेंदनलाल इण्टर कालेज सहित कई विद्यालयों में ‘एक पेड़ गुरु के नाम पर के अंतर्गत वॉटलबुश,अमरूद,कचनार,प्राथमिक विद्यालय ईंटगांव में आंवला, जामुन के पौधे लगाए गए।

गिद्ध क़ी AI स्टोरी..👆

Leave a comment