बाढ़,कटान,सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश,ली सम्बंधित अधिकारियो क़ी क्लास,

पीलीभीत पहुचे प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बाढ़ एवं कटान नियंत्रण को लेकर अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक क़ी है.PWD गेस्टहॉउस के इस बैठक में बाढ़ तथा कटान निरोधक कार्य और कटान से प्रभावित स्थलों की परियोजनाएं तैयार कर शासन को भेजनें क्व निर्देश दिए,

पीलीभीत के में प्रभारी मंत्री और राज्य मंत्री(कृषि,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग) बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में बाढ़ एवं कटान नियंत्रण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन हुई, इस बैठक में जिले के सभी बाढ़ की स्थिति,नदी कटान से प्रभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ नियंत्रण के लिए संचालित तथा प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई।प्रभारी मंत्री जी ने शारदा एवं देवहा नदी पर परियोजनाओं तथा वर्तमान में कराए जा रहे कटान निरोधक कार्यों की समीक्षा क़ी, सिचाई विभाग के अधिकारियो संबंधित अधिकारियों ने बताया कि कुल 11 परियोजनाएं अनुमोदित क़ी गई थीं,जिनको पूरा कराया जा चूका है.जिसमे नहरोसा,नौजल्हा नकटाह,खिरकिया,बरगदिया,नावकुण्ड सहित अन्य क्षेत्र शामिल है,प्रभारी मंत्री ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया,कि जहां भी कटान की स्थिति गंभीर अथवा संवेदनशील है, वहां तत्काल प्रभाव से कटान निरोधक कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाय,अधिकारियो के साथ साथबैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों को भी नौजल्हा नकटाह एवं चंदिया हजारा में हो रहे नदी कटान का जायजा लेते रहने के लिए कहा गया।

इस बैठक में सम्बंधित अधिकारियो कि प्रभारी मंत्री ने जमकर क्लास ली,बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,एसएसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,CDO सतीश प्रसाद मिश्र, ADM प्रसून द्विवेदी,अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड,SDO थर्ड बाढ़ खंड पूरनपुर सहित जिले के सभी SDM मौजूद रहे.

Leave a comment