
पीलीभीत को अब बासमती चावल हब का दर्जा मिल गया है. जहाँ के किसानो द्वारा बासमती धान क़ी खेती पैदावार को बढ़ावा मिलेगा और देश के दूसरे बासमती चावल हब को लेकर पीलीभीत जिले का नाम देश दुनिया में जाना जायेगा,जी हाँ पीलीभीत के सांसद और जितिन प्रसाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री,भारत सरकार द्वारा पीलीभीत में इस तरह के प्रोजेक्ट को जनपद पीलीभीत में लाया गया.जिससे ना कि किसानो क़ी आय बढ़ेगी. बल्कि जनपद के साथ साथ प्रदेश का नाम सर्वोच्च चावल उत्पादन के नाम से जाना जायेगा,पीलीभीत के इस प्रोजेक्ट का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केन्द्र सह प्रदर्शन फार्म अमरिया तहसील के टांडा बिजैसी में प्रायोजित है.इसका शिलान्यास आयोजन 9 सितंबर 2026 दिन बुधवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा।इस आयोजन में मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद,माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप शाही,राज्य मंत्री कृषि,कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा..
बीते 28अप्रैल को एपीड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली गई बाइट..

Leave a comment