ट्रेन क़ी पटरी पर क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप. मौके पर पहुंची रेलवे-न्यूरिया पुलिस..

पीलीभीत के इज्जतनगर मण्डल पुर्वोत्तर रेलवे के मझोला रेलवे स्टेशन के पास एक क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची रेलवे और न्यूरिया पुलिस मामले क़ी छानबीन में जुट गई है,

पीलीभीत के मझोला रेलवे स्टेशन के पास और चीनी मिल मुख्य गेट पर स्थित रेलवे फाटक पर एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया.ट्रेन की चपेट में आकर मौत क़ी आशंका जताई जा रही है.शव का सिर और धड़ अलग अलग देखा गया.रेलवे पिलर संख्या 23/14-15 के पास का मामला है.शव रेलवे ट्रैक पर देखा गया है.सम्बंधित रेलवे पुलिस और न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले क़ी छानबीन शुरू कर दी है.

Leave a comment