रक्षक बने भक्षक. बैंक पेमेंट का दुरूपयोग कर दूसरे के खातों से निकालो सैकड़ो लाख रूपये.मैनेजर अरेस्ट.

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में गलत तरीके से पेमेंट भुगतान मामले में निकालने में बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही क़ी जा रही है जिसके तहत थाना सुनगढ़ी पुलिस और क्राइम ब्रांच क़ी संयुक्त टीम ने 206/2026 धारा 316(5), 338, 336(3), 340 (2), 61 (2) बीएनएस में वांछित पंजाब एन्ड सिंध बैंक के पूर्व मैनेजर राधेश्याम प्रभाकर पुत्र सुदेश्वर साहू,उम्र करीब 42 वर्ष,निवासी ग्राम ब्रह्मपुरा,थाना फुलपरास,जनपद मधुबनी राज्य-बिहार और पूर्व मैनेजर पंजाब एंड सिंध बैंक,पीलीभीत तथा हाल चीफ मैनेजर पंजाब एंड सिंध बैंक रीजनल ऑफिस सिद्धार्थ एन्क्लेव आश्रम रोड नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।इन पर अधिकृत तारीख़व से सरकारी पैसे का भुगतान करने का गंभीर आरोप है.

दरअसल बीते 2मई 2026 को जीशान पुत्र उस्मान हुसैन और इरमखां पत्नी मो० जीशान निवासी केजीएन-2 कॉलोनी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की थी. जिसमे बताया गया था कि 38 चेक द्वारा इनके बैंक खातों से 7,82,15,000/- (सात करोड़ बयासी लाख पंद्रह हजार रुपये) का पेमेंट निकाल ली गयी गयी। इस सम्बन्ध में थाना सुनगढ़ी पर मामला दर्ज करते हुए 206/2026 धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2),61(2) बीएनएस बनाम आरोपी बैक अधिकारी राधेश्याम प्रभाकर एवं अन्य बैंक स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही क़ी गई,पुलिस ने जाँच में पाया कि आरोपी राधेश्याम प्रभाकर द्वारा करीब आठ करोड़ बावन लाख पंद्रह हजार रुपये क पेमेंट निकाली गयी थी.पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

Leave a comment