
पीलीभीत के डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है,क्योंकि अब इस जिले को बासमती चावल हब का दर्जा मिल गया है.जहाँ के किसानो द्वारा बासमती धान क़ी खेती पैदावार को बढ़ावा मिलेगा और देश के दूसरे बासमती चावल हब पीलीभीत जिले का नाम देश दुनिया में जाना जायेगा,जी हाँ पीलीभीत के सांसद-केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री,भारत सरकार जितिन प्रसाद द्वारा पीलीभीत में इस तरह के प्रोजेक्ट को जनपद पीलीभीत में लाया गया.जिससे ना कि किसानो क़ी आय बढ़ेगी. बल्कि जनपद के साथ साथ प्रदेश का नाम सर्वोच्च चावल उत्पादन के नाम से जाना जायेगा,पीलीभीत के इस प्रोजेक्ट का नाम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केन्द्र सह प्रदर्शन फार्म अमरिया तहसील के टांडा बिजैसी है.इसका शिलान्यास न्यूरिया कॉलोनी के जनता इंटर कॉलेज में आयोजन 9 सितंबर 2026 दिन बुधवार सुबह 10:30 बजे किया जाएगा,सुरक्षादृष्टि और व्यवस्था को लेकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया.इस आयोजन में मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद,माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप शाही राज्य मंत्री (कृषि,कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा..जनता इंटर कॉलेज को जाने वाला मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे के न्यूरिया कॉलोनी से होकर जाता है.इस रास्ते में पुलिस फ़ोर्स क़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीयमंत्री एवं राज्यमंत्री सहित अधिकारियो का काफिला कार्यक्रम स्थल के लिए वहां से गुजरेगा. डीएम और एसपी के आलावा जिले के तमाम अफसर निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे.

Leave a comment