

पीलीभीत में सैकड़ो लोगो के आवाजही का रास्ता बनाने को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले. रास्ता निर्माण में आपत्तिकर्ता भूमिस्वामी पर कार्यवाही क़ी मांग क़ी,
पीलीभीत के पूरनपुर धनाराघाट का 10 किलोमीटर में जोकि कुंवरपुर ताल्लुक गजरौला तक जर्जर दलदल वाले 2.5 किमी तक का रास्ता बनने को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले.डीएम ज्ञानेंद्र सिंह क़ी खुली बैठक में जल निकासी और सडक निर्माण के लिए प्रस्ताव पास किया गया,जिसके आधार पर डीएम के निर्देशानुसार दो बार सर्वे भी हो चुकी है, मगर इस बीच इस दायरे में आने वाले खेत स्वामी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई जा रही है।जिससे ग्रामीणो को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.वही सड़क निर्माण में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।ग्रामीणो द्वारा डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गए कि सडक निर्माण ना होने क़ी वजह से बच्चो को स्कूल और बीमार व्यक्तियों के वहाँ से आने जाने में दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणो ने डीएम से गुहार लगाई कि रास्ते के निर्माण में आपत्तिकर्ता की आपत्ति का निस्तारण कर पूरनपुर-धनाराघाट का 10 किलोमीटर मनराज सिंह के घर तक सड़क निर्माण कराया जाय,जिससे ग्रामीणो, स्कूली बच्चो और बीमार मरीजो के आने जाने में होने वाली समस्यों का निस्तारण हो सके,डीएम कार्यालय में जनसुनवाई को लेकर विभागीय पोस्ट डाली गई थी.जिसमे फरियादी खुद डीएम से मिले, अब देखना ये होगा कि ये कार्यवाही कब अमल में लाई जाएगी.
9410895775..

Leave a comment