प्रयागराज के गंगानगर जोन के मऊआइमा में एक युवती मंगलवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई,युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई,पूछताछ में पता चला कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई,वह नवाबगंज थाना क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर साइकिल चलाकर उमरिया बादल गांव पहुंची थी,युवती सुबह 4 बजे के आस-पास टावर पर चढ़ी थी और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी,नवाबगंज के भैरोपुर कूड़ा गांव की खुशबू सरोज पुत्री अशोक कुमार सरोज का उमरिया बादल गांव के विनय सरोज पुत्र फूलचंद सरोज से प्रेम संबंध है,दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं,युवती प्रेमी विनय से शादी करना चाहती है,विनय ने 2025 में शादी से इनकार कर दिया था,इसके बाद खुशबू ने 6 अगस्त 2025 को नवाबगंज थाने में विनय और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था,इसके बावजूद युवती अपनी शादी की मांग पर अड़ी हुई थी,आज मंगलवार को युवती साइकिल से नवाबगंज से मऊआइमा के उमरिया गांव पहुंची और मोबाइल टावर पर चढ़ गई,टावर पर चढ़कर वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी,सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस अधिकारी युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं,परिवार वाले और पुलिस उसे नीचे आने के लिए लगातार समझा रहे हैं,घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई,युवती और विनय के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए हैं,फिलहाल पुलिस युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है.

Leave a comment