
RBSK ने पीलीभीत के अतुल को दिया नया जीवन, उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचलित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके की टीम ने एक बच्चे को सही वक्त पर ईलाज दिलाकर इस को दोबारा नया जीवन दिलाने का काम किया है.मामला ब्लॉक मरौरी का है.जहाँ स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ग्राम कोहना निवासी अतुल पुत्र सूरजपाल के स्वास्थ्य चेकअप किया गया था,इस दौरान बच्चा क्लेफ्ट लिप की बीमारी से ग्रसित मिला,RBSK टीम में शामिल डॉ.वर्षा सक्सेना,डॉ.खुशबूजमाल,धर्मेन्द्र कुमार (ऑप्टोमेट्रिस्ट) एवं शुष्मा (स्टाफ नर्स) ने बच्चे को उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र सारस्वत हॉस्पिटल आगरा रेफर किया,जहां उसकी निशुल्क सुर्जरी हुई और बच्चे को नया जीवन मिला,परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए सरकारी स्वास्थ्य योजना को सराहा,

Leave a comment