एक तरफ अधिकारी बासमती प्रोजेक्ट में रहे व्यस्त तो दूसरी तरफ जिला पंचायत विभाग में सागौन के कीमती पेड़ो की ऑफलाइन नीलामी ने डीएम के आदेश को सीधा चैलेंज दे दिया.
पीलीभीत का जिला पंचायत विभाग पहले हीं विवादों में शुमार था.तो आज का ताज़ा मामला ये है कि 70 बेशकीमती पेड़ो को महज 9 लाख में नीलामी दे दी गई.इधर प्रशासक बने जिला पंचायत अध्यक्ष ने बासमती कार्यक्रम में व्यस्त होने क़ी बात करते हुए इस मामले को टाल दिया.दरअसल 9 लाख रुपये के नीलामी के ये पेड़ क़ी अनुमानतः वैल्यू कर 30 बताई जा रही है.आरोपी ठेकेदार बुद्धसेन ने विभाग से सांठगांठ कर इस टेंडर को ऑफलाइन जारी करवा लिया.जबकि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिना जानकारी किसी भी टेंडर को जारी होने पर रोक लगाई थी. मगर नीलामी का बिना किसी विज्ञापन प्रकाशन के ये टेंडर जारी कर दिया गया,
आपको बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और यूपी सरकार के दो राज्यमंत्री सूर्यप्रताप शाही और प्रभारी मंत्री बलदेव औलाख आज पीलीभीत पहुचे और बासमती हब का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए.इस कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक व्यस्त रहे.आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि जानबूझ कर आज हीं पेड़ो को कटवाने क़ी साजिस थी, जबकि उच्चाधिकारियो क़ी तरफ से भी कोई कार्यवाही नहीं क़ी गई है.

Leave a comment