राजस्व और पुलिस टीम ने सरकारी ज़मीन पर निर्माण कर रहे भू माफियाओ को रोका,केस दर्ज कर किया अरेस्ट.

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में स्थित ग्राम विक्रमपुर में पुलिस और राजस्व प्रशासन ने संयुक्त रुप से ग्राम समाज की ज़मीन पर हो रहे अवैध कब्जे के मामले में बड़ी कार्यवाही क़ी है.अवैध निर्माण कर भू माफियाओ पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 4 लोगो को अरेस्ट कर लिया है,

थाना बरखेड़ा थाना इलाके के ग्राम विक्रमपुर में गांव के उत्तर-पूर्व दिशा में आबादी से बाहर एक ग्राम सभा की ज़मीन पर कुछ भू माफियाओ द्वारा अवैध तरीके से निर्माण करते हुए नींव डालने का काम किया जा रहा था।सूचना के बाद थाना बरखेड़ा पुलिस और SDM बीसलपुर मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम द्वारा जाँच में पाया गया कि ये ज़मीन ग्राम सभा की है.पुलिस और राजस्व ने भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया गया।मामले में स्थानीय लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने 344/2026, धारा–329(3)/333 बीएनएस के अंतर्गत बनाम आरोपी भू माफिया मो.फारूख सहित 4 लोगो के खिलाफ मुक़ददमा दर्ज कर दिया गया है।इसके बाद पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेकर कार्यवाही करने में जुट गई है।

इस मामले में SDM नागेंद्र पाण्डे ने बताया कि ये 4 लोगो सरकारी भूमि पर निर्माण करा रहे थे.जिसको रुकवाकर सभी को हिरासत में ले लिया गया है. वैधानिक कार्यवाही क़ी जा रही है.

Leave a comment