घर में घुसकर जानलेवा हमला करना पड़ा महंगा. अरेस्ट..

पीलीभीत के थाना पूरनपुर पुलिस ने जानलेवा हमला कर घायल करने वाले वांछित आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमे पूरनपुर पुलिस टीम ने 389/26 धारा 191(2)/191(3) /190/333/115(2)/351(3)/109(1) बीएनएस में वांछित सद्दीक खाँ निवासी मोहल्ला खानका वार्ड नं0 13 को अरेस्ट कर लिया है.

दरअसल बीते 7सितम्बर 2026 को वादी आमिर निवासी मोहल्ला खानका,थाना पूरनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही क़ी मांग क़ी थी,जिसमें आरोप था कि आरोपी सद्दीक खाँ ने अपने साथियों के साथ उस के घर में घुस गया और उसके भाई सराफत को लाठी-डण्डों से जान लेवा हमला कर सिर पर वार कर दिया जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया.पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Leave a comment