
दहेज़ हत्या मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट.मृतक पत्नी के पिता क़ी तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था केस,
पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव ने क्राइम कंट्रोल को लेकर जिले के सभी थानो को कड़े निर्देश दिए है इसी श्रंखला में घूँघच्याई पुलिस ने 128/2026 धारा 85/80(2)/115(2)/352/ 351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट मामले में वांछित चल रहे आरोपी आशुतोष मिश्रा उर्फ नितिन को आज अरेस्ट किया है,
दरअसल आरोपी आशुतोष दहेज़ क़ी मांग को लेकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था.मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बीते 7सितंबर 2026 को शाम के समय उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी,वादी के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर 128/2026 धारा 85/80(2)/115(2)/352/ 351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर आज अरेस्ट किया गया है।

Leave a comment