
पीलीभीत के जहानाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित गौकश को अरेस्ट किया है.
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौकशी और गौकशो पर प्रतिबंध लगाने को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए है, इस के अंतर्गत जहानाबाद पुलिस टीम ने बीते 20जुलाई 2026 को गौकशी की घटना मामले में पुलिस मुठभेड़ हुई.जिसमे वांछित चल रहे शरीफ निवासी ग्राम सुकटिया थाना जहानाबाद को सितारगंज बाईपास नये पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है,
दरअसल बीते 20जुलाई 2026 की रात को ग्राम पंसौली स्थित गन्ने के खेत में गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी.जहानाबाद पुलिस ने मौके पर जाकर पशु चिकित्सक से निरीक्षण कराया.273/2026 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत करते हुए जाँच में गौकश शरीफ सहित अन्य लोगो के होने का खुलासा हुआ,गिरफ्तारी के प्रयास में कासिम अली,तस्लीम और शरीफ पुलिस टीम पर फायरिंग क़ी गई थी.जवाबी कार्यवाही में कासिम अली घायल हुआ और गिरफ्तार कर लिया गया था,जबकि तस्लीम और शरीफ मौके से फरार हो गए थे, 276/2026 धारा 109/61(2) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने अब उसे अरेस्ट किया है.
आपको बता दें कि शरीफ ने पुलिस को बयान दिया था कि बुलंद खां की दावत के लिए उसके पुत्र राशिद,कासिम,तस्लीम साथ मिलकर गौवंशीय बछड़े को मारकर उसका मांस दावत करने के लिए प्रयोग किया और अवशेष गन्ने के खेत में फेंक दिए थे।बाद में गौकशी के इरादे से कासिम व तस्लीम के साथ जाते समय पुलिस मुठभेड़ हुई,जिसमें कासिम पकड़ा गया,

Leave a comment