पीलीभीत में संदिग्ध अवस्था में मिला सिपाही, जिला अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पीलीभीत के सुनगाढ़ी थाना इलाके में एक सिपाही संदिग्ध अवस्था में मिला, सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर नगर कोतवाली नगर परमेंद्र कुमार और थाना सुनगढ़ी कोतवाल नरेश त्यागी मौके पर पहुंचे,जानकारी के अनुसार इसका नाम सत्यपाल है. जोकि जिला फरुखाबाद का रहने वाला था.इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है.ये सिपाही पिछले 22 अगस्त से गैरहाजिर चल रहा था.फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

Leave a comment