Up से लेजाकर उत्तराखंड में मुंहमांगी दामों में बेचते थे, पीलीभीत पुलिस ने चोर गैंग का किया खुलासा.17 बाईक सहित दो चोर अरेस्ट.

नताशा गोयल (सीओ सदर)पीलीभीत, 👆

एसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गैंग का किया खुलासा,2 चोर सहित 17 बाईक बरामद,

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने माधोटांडा बाईपास रोड से 2 चोर सुखविन्दर सिंह,निवासी तोता बैरिया,थाना कैलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर,उत्तराखण्ड और सिकन्दर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी ग्राम बेरखेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर को अरेस्ट किया गया है.इनके पास से 17 बाईक बरामद की गईं है।

दरअसल थाना सुनगढ़ी में 405/2026, 324/2026 एवं 407/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की सभी घटनाओं पर कार्यवाही को देखते हुए माधोटांडा बाईपास रोड से इन दोनों चोरो को 2 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों क़ी मानें तो ये अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करके उनके नम्बर प्लेट हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेच देते थे.जिसमे 15 चोरी की बाइक बरामद क़ी गई.बरामद की गईं।ये लोग इन मोटरसाइकिलों को उत्तराखण्ड में ले जा कर बेचने की फिराक में थे।फिलहाल सभी वहाँ स्वामीयो को तस्कदीक कर उनके चोरी बाइको को वापस लौटा दिया जायेगा..

Leave a comment