ODOC में अब पीलीभीत को मिलेगी नई पहचान,जानिए क्या है पूरा मामला..

मिठाई क़ी मिठास भले ही ग्राहक को ना लगे.मगर यूपी सरकार क़ी इस योजना में अब हलवाइयो क़ी मौज कर दी है.एक जनपद-एक व्यंजन’(ODOC) योजना ने पीलीभीत के हलवाइयों को बड़ा सहारा दिया है,मिठाई उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए 25% तक की भारी सब्सिडी मिलेगी. जैसे बीसलपुर की प्रसिद्ध ‘लौंज’ और पारंपरिक ‘संदेश’ मिठाई को ग्लोबल ब्रांड बनाने की तैयारी चल रही है.स्थानीय हलवाइयों और मिठाई कारीगरों को उद्योग लगाने और आधुनिक पैकेजिंग के लिए सरकार वित्तीय अनुदान देगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (One District One Cuisine – ODOC) योजना के माध्यम से मिठाई व्यापारियों और हलवाइयों की किस्मत बदलने का काम किया है।इस जनपद की सदियों पुरानी विरासत—शुद्ध खोया आधारित मिठाइयां जैसे बीसलपुर की मशहूर ‘लौंज’ और बंगाली समाज की पसंदीदा ‘संदेश’ मिठाइ को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए उत्तर सरकार हलवाइयों के लिए केंद्र में रखकर एक बड़ी वित्तीय प्रोत्साहन योजना तैयार की है।मिठाई उद्योग लगाने पर 25% तक की सब्सिडी योजना के तहत पीलीभीत के स्थानीय हलवाइयों, मिठाई कारीगरों और नए खाद्य उद्यमियों को अपनी उत्पादन इकाइयाँ स्थापित करने,आधुनिक मशीनरी खरीदने और पैकेजिंग में सुधार करने के लिए 25% तक की बंपर सब्सिडी 20 लाख रूपये तक का वित्तीय अनुदान दुने का निर्णय लिया है. मिठाइयों की शेल्फ-लाइफ (खराब न होने की अवधि) बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना है।हलवाइयों का कौशल विकास और हाइजीन को बढ़ावा इस योजना का मुख्य केंद्र है.पीलीभीत के उन हुनरमंद हलवाइयों पर जोर दिया जा रहा है.जो पीढ़ियों से अपनी शुद्धता के लिए जाने जाते हैं। सरकार इन्हें सिर्फ वित्तीय मदद ही नहीं,बल्कि आधुनिक पैकेजिंग मानकों,ब्रांडिंग तकनीकों और खाद्य सुरक्षा (FSSAI) मानकों के पालन के लिए विशेष राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण भी देगी। इससे बीसलपुर की लौंज और खोया मिठाइयाँ बड़े-बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिकने के लिए तैयार हो सकेंगी।बांसुरी नगरी के नाम से मशहूर पीलीभीत अब योगी सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से “मिठास के नए हब” के रूप में उभरेगा।सरकार की इस पहल से जहां एक ओर मिलावट रहित शुद्ध खोया उद्योग को बढ़ावा मिलेगा,वहीं दूसरी ओर स्थानीय दुग्ध उत्पादकों और हलवाइयों की आय में रिकॉर्ड वृद्धि होगी।

Leave a comment