पीलीभीत के अमरिया थाना इलाके में पहुचे उत्तराखंड के भू माफियाओ ने ज़मीन कब्ज़ायाने का प्रयास किया.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 37 लोगो के खिलाफ कार्यवाही क़ी है,वही वाहनों को सीज भी किया गया है.
दरअसल अमरिया थाना इलाके के गजरौला गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह और उनके भाइयो कि सामूहिक ज़मीन स्थित है.न्यायालय में बाँटवारे को लेकर मुक़ददमा भी विचाराधीन है.बावजूद औने पौने दामों में खरीदकर इस भूमि को कब्ज़ा करने क़ी नीयत से उत्तराखंड निवासी भू माफियाओ ने सोमवार 14 सितम्बर को भारी संख्या में कार सवार असलहो समेत ट्रैक्टर लेकर ज़मीन कब्ज़ा करने पहुंच गए.शिकायतकर्ता श्रवण दत्त सिंह और उनके भतीजे मनुज़िन्दर सिंह का आरोप है कि ज़मीन जोतने से रोकने पर उन लोगो ने इनको जान से मारने कि धमकी दी गई. और ज़मीन छोड़कर चले जाने के लिए कहा, इस प्रकरण में आज मंगलवार को एसपी से मिलकर पीड़ित पक्ष ने न्याय क़ी गुहार लगाई है.एसपी को दिए गए शिकायतपत्र में कहा गया,कि 70 से 80 अज्ञात लोग लगभग 10 कार,तीन ट्रैक्टर व ट्रॉली से 5 से 6 राइफलें,जिंदा कारतूस व तलवारों के साथ कृषिफार्म पर पहुंचे और मौके पर खड़ी फसल सब्जी जोतने लगे,शिकायतकर्ता द्वारा पूछने पर आरोपी पक्ष गाली-गलौज करने लगा साथ ही राइफल बंदूक तलवारो द्वारा परिवार सहित नेस्तनाबूद कर जान से मार देंने क़ी धमकी देने लगे.सूचना के बाद मौके पर पहुची डॉयल 112 क़ी टीम ने वहाँ क़ी वीडियो रिकॉर्डिंग करना शुरू किया तब जाकर आरोपी पक्ष शांत हुआ.
इस पूरे मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अमरिया पुलिस को जाँच सहित कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है.

Leave a comment