
सेवा संकल्प अभियान में शिरकत करेंगे प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलाख,तैयारियों को लेकर डीएम ने क़ी बैठक,
पीलीभीत में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान क़ी शुरुआत होंगी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनकल्याणकारी सेवाओ के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा, जिसकी तैयारी को लेकर के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के क़ी बैठक हुई।डीएम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी जरुरी है. केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने पर जोर दिया जाए।वही अभियान के दौरान किसी भी पात्र लाभार्थी को योजनाओं से वंचित न रहे,सफलता की कहानियों को ढंग से प्रचारप्रसार करने के लिए निर्देशित किया.ताकि विकसित भारत 2047 का सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प जन-जन से जुड़ सके,डीएम ने कहा कि अभियान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा का सम्मान की युवा,महिला,किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम होगा.सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीपक कार्यक्रम से होगी, इसलिए सभी विभागाध्यक्षों शिक्षण संस्थान,समस्त लाभार्थियों से दीपक जलवाने के लिए निर्देश दिया है.इस कार्यक्रम का आयोजन गोमती उदगम स्थल पर किया जायेगा,जिला अस्तपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा,जनपद के प्रमुख मंदिरों,सरोवर,विद्यालयों,महाविद्यालयों,चिकित्सालयों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर भी दीप प्रज्वलित किया जाएगा। 17 सितंबर से 7अक्टूबर तक “मेरे सपनों का भारत” विषय पर विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का भी चयन किया जायेगा।नमो सेवा गाथा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” पर कार्यक्रम आयोजन होंगे। 25 सितंबर से 7अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर “आंगन मिलन सेवा” के रूप में 3दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा,जिसमें आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा “हेल्दी बेबी” प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सेवा की कहानी कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं से जीवन में आए परिवर्तन की प्रामाणिक रील्स तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जायेगा।जिले के ब्रह्मचारी घाट पर कलश यात्रा तथा प्रमुख चैराहे पर कलश की स्थापना की जाएगी। “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत नशा मुक्ति भारत,स्वच्छता अभियान,पौधरोपण,रक्तदान और श्रमदान जैसी गतिविधियों में नागरिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। “सेवा सेतु” अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य एवं दिव्यांग शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये।सेवा के रंग,राष्ट्र के संग के तहत रंगोली का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया जायेगा।सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जाये।सुशासन सेवा संवाद के तहत जनप्रतिनिधियों आदि के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त तीर्थ स्थलों पर महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएँ,ग्राम चैपाल आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान के समस्त कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसे वृहद स्तर पर आयोजित करते हुए जन अभियान का रूप दिया जाए। इस बैठक में SP सुकीर्ति माधव,CDO सतीश प्रसाद.मिश्र,सहित मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायतराज अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सहायक निबन्धक सहकारिता,जिला दिव्यांगजन अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a comment