भानु ने ARTO को आईना दिखाकर दी चेतावनी.नवम्बर तक का दिया वक्त.

भारतीय किसान यूनियन (भानु)ने ज्ञापन देकर ARTO को दिखाया आईना,

भाकियू ने ARTO कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन देकर ARTO को आईना दिखा दिया, ज्ञापन में बताया गया कि पीलीभीत की भोली भाली जनता से यातायात पुलिस का रवैया ठीक नहीं है. जिससे संगठन में भारी रोष व्याप्त है।यातायात पुलिस भी भ्रष्टाचार में व्याप्त है,जिससे किसान परेशान है,इसलिए आज भारतीय किसान (भानु) संभागीय परिवाहन अधिकारी कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर है।पीलीभीत के हर चौराहे पर यातायात पुलिस भोले भाले मजदूर किसानों को चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली व प्रताड़ित करती चली आयी है। तथा राज नेताओं और चमकदार लोगो का पनाह दे रही हैं, अब यातायात पुलिस का शोषण भारतीय किसान यूनियन (भानु)बर्दास्त नहीं करेगा।ज्ञापन में कुछ मांग क़ी गई.जिसमे पीलीभीत आर.टी.ओ. ऑफिस में दलालों का बोल बाला है।जनता का कोई कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता है।आर.टी.ओ. ऑफिस कर्मचारियो से साँठ गाँठ कर दलालों और कर्मचारियों ने लूट मचा रखी है।दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने क़ी मांग क़ी गई,ग्रामीण क्षेत्रों में पतले रोड होने पर भी बड़े बड़े डम्फर ओवर लोड ट्रक और ट्राला चलते है।जिनसे जनता को परेशानी होती है और सड़क भी जल्दी खराब होती है।इससे राजस्व का भी भारी नुकसान होता है इन पर रोक लगाये जाने क़ी मांग क़ी गई.ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्युअल करवाने तथा ट्रेनिंग सेन्टरी में चल रही धंधले बाजी पर रोक लगायी जाने क़ी बात भी भाकियू ने रखा।पीलीभीत आर.टी.ओ. व खनन माफियाओं की मिली भगत से ओवर लोडिंग का बड़ा खेल चल रहा है। इसे तत्तकाल प्रभाव से रोका जाये और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवही अमल में लायी जाने क़ी मांग भी अहम् रही.इन मांगो को लेकर ज्ञापन में कहा व्यक्ति कि आगामी नबम्बर महीने तक मांगो को पूरा नहीं किया गया तो कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) अनिश्चित कालीन आंदोलन और प्रदर्शन करने क़ी चेतावनी दी है.भाकियू के इस घेराव से विभाग में हड़कंप मच गया.

Leave a comment