
पीलीभीत के नगर पंचायत पकड़िया नौगवां में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर चहेते ठेकेदारों को काम बांटे जाने का आरोप लगा है.वही ई-टेंडरिंग व्यवस्था की आड़ में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना,पं. दीनदयाल उपाध्य योजना,जल निकासी सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत किये गए कार्य और टेंडरों को निरस्त किये जाने को लेकर प्रमुख सचिव से शिकायत किये जाने का मामला सामने आया है.
दरअसल पीलीभीत के पकडिया नौगंवा नगर पंचायत में भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा है. मुख्यतः अधिशाषी अधिकारी हरपाल और चेयरमैन के खिलाफ प्रमुख सचिव नगरीय विकास को शिकायतकर्ताओ ने पत्र भेजकर कार्यवाही क़ी मांग क़ी है, हालांकि स्थानीय लोगो क़ी शिकायत के आधार पर नगर पंचायत पकडिया नौगवां में टी.ए.सी. जाँच भी हो रही है, TAC द्वारा किये गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया,आरोप है कि नगर पंचायत पकडिया नौगवां की अध्यक्षा संदीप कौर और EO ने मिलकर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों का दुरुप्रयोग किया है तथा योजनाओं की धनराशि का भी गबन किया गया है।चेयरमेन के ई टेंडररिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी का भी आरोप है कि पुरानी सड़क खोदकर उसी पत्थर(मेटिरियल)को सड़क में डाल दिया गया.चेयरमेन द्वारा कराये गये कार्यों का 25 प्रतिशत कार्य मौके पर नही होने का आरोप लगाया गया है, शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए शिकायतकर्ता में और भी कई गंभीर आरोप लगाए है.जिसको लेकर चेयरमेन संदीप कौर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोग लगाने,ईओ एजाज अहमद,अर्जुन सिंह,लिपिक को निम्लब्ति करने व उपरोक्त योजनाओं के टेंडरों को निरस्त कर जॉच कराने क़ी मांग क़ी गई.

Leave a comment