देवहा नदी के किनारे मिला नरकंकाल,जाँच में जुटी पुलिस.

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में स्थित सिमरिया ताराचंद गांव के पास नर कंकाल मिलने से हड़कंप, हत्या क़ी आशंका,

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में स्थित देवहा नदी में मछली का शिकार करने गए लोगों ने नर कंकाल देखा,ग्रामीणो क़ी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नरकंकाल को पीएम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार नदी में बहकर शव के आने क़ी आशंका जताई जा रही है. दूसरे पहलू से हत्या कर वहाँ पर ज़मीन में दबाने का मामला भी हो सकता है. फिलहाल बरखेड़ा थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ये मानव नर कंकाल नदी में बहकर आया होगा नदी का जलस्तर घटने पर यहां पर आकर रुक गया होगा.आपको बता दें कि बरखेड़ा पुलिस ने इस मामले क़ी जांच शुरू कर दी है. मगर इस नरकंकाल के मिलने से ग्रामीणो में दहशत का माहौल बन गया है.

Leave a comment