पीलीभीत कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब, डीएम कार्यालय के बगल वाले कमरे में एक विष खोपरा दिखाई दिया.खतरे का अंदेशा देख आनन फानन में कर्मचारियों उसे डंडे से भागने का प्रयास किया मगर उसने डीएम कार्यालय से लगे हुए बंद कमरे में भाग गया. समाचार18 क्व कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया.जब कर्मचारियों उसे भागने का प्रयास कर रहे थे.
दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे गोह या मॉनिटर लिज़र्ड भी कहते हैं, ये एक बड़ी छिपकली होती है,जो पूरी तरह से बिना जहर वाली होती है।कुछ लोगो का विष खोपरा को लेकर अंधविश्वास होता है कि इसके काटने या थूकने से इंसान की मौत हो जाती है या सिर फट जाता है,मगर ये पूरी तरह झूठ है।दरअसल इसके जबड़े में कोई जहरीली ग्रंथि या विषदंत होते ही नहीं हैं।हाँ इसके लार में बैक्टीरिया होना आम बात हो सकता हैं,जिससे हल्का संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है,मगर ये सांप की तरह जहरीले नहीं होते है,ये बरसात के मौसम में झाड़ियों से निकलकर घरों में चूहे और छोटे कीड़े-मकोड़ों क़ी तलाश में अपना निवाला ढूंढते है.

Leave a comment